धौलपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर की प्रेस वार्ता
मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार: 70 लाख का माल बरामद,
धौलपुर में पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 70 लाख रुपए के मोबाइल टावर के महंगे उपकरण (आरआरयू/बीटीएस) बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो लोग पूर्व में मोबाइल टावर कंपनी में काम कर चुके हैं। जिन्होंने मोबाइल टावर के महंगे उपकरणों की पहचान कर उन्हें चुराने के लिए गैंग बनाई।