धौलपुर: वाटर वर्क्स चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेंपो को मारी टक्कर, टेंपो में सवार महिला की मौत 6 घायल
गुरुवार शाम को सफाईकर्मियों से भरे एक टेंपो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी हादसे में टेंपो सवार 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। और टेंपो में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों की चीख पुकार सुनकर अन्य राहगीरों के द्वारा घायलों को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी घायल नगर परिषद पर बैठक में जा रहे थे।