धौलपुर: धोखाधड़ी कर रूपये ऐंठने के अलग-अलग मामलों में कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
धोखाधड़ी से रुपए ऐठने के मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना ने बताया कि वर्ष 2021में पीड़ित के द्वारा ऐजेन्सी दिलाने व उक्त कंपनी का सामान देने के बहाने पीड़ित के द्वारा नामजद आरोपी के खिलाफ एक लाख रुपए ठगी करने का मामला दर्ज कराया गया था। साथ ही वर्ष 2023 में वोमेन सेफ्टी प्रोडक्ट देने के बहाने रकम ऐंठने का मामला दर्ज किया।