धौलपुर: मोबाइल टावर से महंगे उपकरण चोरी करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार, एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
धौलपुर पुलिस ने चोरी का बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 70 लाख रुपए के मोबाइल टावर के महंगे उपकरणों (आरआरयू/बीटीएस) बरामद किए गए है। पुलिस गिरफ्तार में दो लोग पूर्व में मोबाइल टावर कंपनी में काम कर चुके है। जिनके द्वारा मोबाइल टावर के महंगे उपकरणों की पहचान कर उन्हें चुराने की गैंग बनाई गई। जिले में तीन दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज थे।