धौलपुर: कलेक्ट्रेट पर पीएचईडी विभाग का निजीकरण होने के विरोध में किया प्रदर्शन
जलदाय विभाग धौलपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राजस्थान वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉरपोरेशन बनने के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। साथ ही धौलपुर शहर में रैली निकाल कर पीएचईडी के कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को पत्र देने कलेक्ट्रेट पहुंचे।