खरगापुर: खरगापुर वार्ड क्रमांक 13 में पीड़ित परिवार के साथ मारपीट, एसपी कार्यालय में आवेदन दिया गया
खरगापुर वार्ड क्रमांक 13 से गुलाबबाई नाम की पीड़ित महिला अपने परिजन के साथ टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि पुरानी बुराई को लेकर मोहल्ले के रमेश, सुरेश, रोशन, नीरज, बिट्टू , अरुन सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर उसके और उसके पति धनीराम, देवर भजन, देवरानी पदमा, पुत्री रीना के साथ मारपीट की है।