खरगापुर: देरी चौकी का छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में विभिन्न जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देरी चौकी पुलिस ने छात्र छात्राओं को चौकी का भ्रमण कराया। इस दौरान पुलिस ने छात्र छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान महिला संबंधी अधिकारों कानून साइबर सुरक्षा घरेलू हिंसा बाल विवाह गुड टच बेड टच से अवगत कराया।