खरगापुर: खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त कर असामाजिक तत्वों पर रखी नज़र, गुंडा बदमाशों की जाँच की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया गया और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण करते हुए गुंडा निगरानी बदमाश पूर्व में चोरी के अपराधों में पकड़े गए चोरों को चेक किया गया।