खरगापुर: खरगापुर क्षेत्र के सिजौरा सहित अन्य गांवों में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, नोडल अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देश अनुसार प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत अधिकारियों द्वारा खरगापुर क्षेत्र के सिजौरा सहित अन्य गांव में जनसुनवाई के दौरान आम जन से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।