खरगापुर: खरगापुर थाना प्रभारी ने क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी वालों को राशन और कंबल बांटे
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खरगापुर थाना प्रभारी मनोज के द्वारा खरगापुर क्षेत्र अंतर्गत झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली आदिवासी एवं बुजुर्ग महिलाओं को ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया। इस दौरान पुलिस ने गरीब लोगों को राशन का वितरण भी किया और बच्चों को चॉकलेट बांटी।