धरहरा: गोविंदपुर विद्यालय में बच्चों ने नाली-शौचालय साफ कराने का आरोप लगाया, ग्रामीणों ने पढ़ाई पर भी सवाल उठाए
धरहरा प्रखंड के मध्य विद्यालय गोविंदपुर में सोमवार को बच्चों से नाली, शौचालय और एमडीएम के बर्तन साफ कराने का मामला सामने आया। बच्चों की शिकायत पर ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों की मौजूदगी में उनसे समस्याओं की जानकारी ली।बच्चों ने आरोप लगाया कि उनसे विद्यालय की नाली साफ कराई जाती है। शौचालय में पानी डालने और मध्याह्न भोजन के बर्तन धुलवाने का काम भी कराया