भितरवार: सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की पहचान हुई, मुखबिर की सूचना पर नहर किनारे से पकड़ा गया
वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भितरवार पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल बरामद की है। मलखान सिंह पुत्र जगदीश रावत उम्र 37 वर्ष निवासी कारोबाह थाना सीहोर जिला शिवपुरी को किया गिरफ्तार। पुलिस आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।