उज्जैन: शक्तिपीठों पर 3 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ, भैयाजी जोशी रहे मुख्य वक्ता 🚩🙏
उज्जैन में शक्तिधाम न्यास द्वारा आयोजित शक्तिपीठों की तीसरी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हरसिद्धि माता मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा और ध्वजारोहण के साथ हुई। कार्यक्रम में '51 शक्तिपीठ' पुस्तक का विमोचन और विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश 'भैयाजी' जोशी ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि भारत देवभूमि व शक्ति संपन्न है और विश्व कल्याण का मार्ग यहीं से प्रशस्त होगा। वहीं, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने शक्तिपीठों के पुनर्निर्माण को श्रेष्ठ कार्य बताया।
#UjjainNews #Shaktipeeth #BhaiyajiJoshi #PrahladPatel #MPNews