उज्जैन: चतुर्दशी श्राद्ध पर गयाकोठा और सिद्धवट पर उमड़ा जनसैलाब, 1 KM लंबी कतार में लगा दुग्ध अभिषेक 🌊🪔
श्राद्ध पक्ष की चतुर्दशी पर उज्जैन के प्रमुख तीर्थ स्थलों गयाकोठा और भैरवगढ़ स्थित सिद्धनाथ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मशांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया। अंकपात स्थित गयाकोठा में श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु के चरणों में शीश नवाया, वहीं सिद्धवट मंदिर में सुबह 4 बजे से ही दुग्ध अभिषेक के लिए करीब 1 किलोमीटर लंबी कतार देखी गई। श्रद्धालुओं ने 2 घंटे इंतजार कर वटवृक्ष को दूध अर्पित किया और पितृ मोक्ष की कामना की।
#UjjainNews #PitruPaksha #Siddhavat #ShradhKarma #UjjainDarshan