तिजारा: तिजारा ब्लॉक में 50,000 छात्र नहीं देंगे सरकारी परीक्षा, निजी स्कूलों से ली जा रही फीस पर विवाद
खैरथल तिजारा जिले के तिजारा ब्लॉक में निजी स्कूलों के 50000 छात्र छात्राएं राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा के सरकारी प्रश्न पत्र नहीं देंगे। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा परिवार संघ राजस्थान में ₹30 प्रति छात्र फीस को मनमान और भ्रष्टाचार से भरा बताते हुए परीक्षा का पूर्ण बहिष्कार करने कीघोषणा की है।