देवबंद: एसपी देहात ने देवबंद क्षेत्र में दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
सहारनपुर में विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार को एसपी ग्रामीण मंयक पाठक ने देवबंद और नागल क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।