कोंडागांव: पी.पी.टी. प्रवेश परीक्षा 2025 हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है
तकनीकी शिक्षा निदेशालय, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित पी- पॉलीटेक्निक रेस्ट (PPT) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शासकीय पॉलीटेक्निक, कोंडागांव एवं प्रदेश के विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) शाम 5:00 बजे तक है।