कोंडागांव: फरसगांव में शासकीयकरण की मांग को लेकर पंचायत सचिवों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
पंचायत स्तर पर काम करने वाले सचिवों ने एक बार फिर अपनी शासकीयकरण की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है।क्षेत्र के 73 पंचायतों के सचिव फरसगांव मुख्यालय के दुर्गा मंच पर हड़ताल पर बैठे,जो दूसरे दिन बुधवार को शाम 4 बजे तक जारी था।सचिवों का कहना है कीवभाजपा की सरकार बनी,तब भाजपा के घोषणा पत्र में हमारी मांगों को पूरा करने वादा किया था ।