कोंडागांव: कोंडागांव प्रेस मीडिया फेडरेशन और प्रेस क्लब के परिसर में रंग पंचमी मिलन समारोह, फाग गीतों संग झूमते रहे जिले के पत्रकार
कोंडागांव प्रेस मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब की क्लब परिसर में रंग पंचमी पर बुधवार को 3 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें जिलेभर के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी।इस आयोजन में बस्तर लोक संस्कृति ग्रुप की टीम सिद्धार्थ महाजन अपनी टीम के साथ शामिल हुए,फाग सहित होली गानों पर सभी पत्रकार जमकर नाचे ।