कोंडागांव: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में तेजी से हो रहा कार्य, लाभार्थियों के सर्वेक्षण की प्रक्रिया जारी
जिले के जरूरतमंद व्यक्तियों के पक्के आवास के सपने को साकार करने हेतु जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण)के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में निरंतर प्रगति की जा रही है।कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में मैदानी अमले सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।जिले में कुल लक्ष्य 28936 प्राप्त है जिसमें स्वीकृत 23168 का किस्त राशि दे दिया गयाहै