तोकापाल: तेलीमारेंगा में पेट्रोल पंप के पास खरीदी से पहले ही धान खपाने का खेल, 200 बोरा किया गया जब्त
Tokapal, Bastar | Oct 23, 2026 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आया है। तेलीमारेंगा में पेट्रोल पंप के पास जांच के दौरान मंडी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 200 बोरों में भरा 80 क्विंटल धान पकड़ लिया। इसकी कीमत करीब 1.84 लाख रुपए आंकी गई है।