हरदोई: हरियावां पुलिस ने मारपीट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Dec 18, 2024 हरियावां पुलिस ने मारपीट करने के वांछित अभियुक्त रंजीत निवासी ग्राम भदेवरा को गिरफ्तार किया।बता दें कि 12 दिसम्बर को थाना क्षेत्र के ग्राम भदेवरा निवासी वादी रामनरेश गुप्ता ने थाने पर तहरीर दी थी कि अभियुक्तगण आशिक, अन्सार, रंजीत सर्वनिवासीगण ग्राम भदेवरा व 2 व्यक्ति अज्ञात द्वारा वादी व वादी के परिजनों के साथ मारपीट व गाली-गलौज की गयी।