हरदोई: शहर के बड़े चौराहे पर महिला और उसके परिवार ने मनचले को सिखाया सबक, लात-घूंसे और चप्पल से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 18, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के बड़े चौराहे पर हरदोई में एक मनचले को महिला से छेड़खानी करना उस समय भारी पड़ गया जब महिला और उसके घर वालों ने मनचले को उसके घर के बाहर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।महिला सड़क के किनारे फुटपाथ पर जूते चप्पल लगाकर बेचती है।युवक उससे रोजाना अश्लील हरकत करता है महिला के घर वालों ने कई बार उसे समझाया लेकिन वह नहीं माना।