हरदोई: महिला आयोग की सदस्य ने मेडिकल कालेज के महिला अस्पताल का देर रात निरीक्षण किया, गेट न खुलने पर जताई नाराजगी
Hardoi, Hardoi | Dec 18, 2024 मेडिकल कालेज के महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची महिला आयोग की सदस्य इस दौरान गेट न खुलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।दरसल जब राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी मेडिकल कालेज गेट पर पहुंची तो गेट बंद मिला। इस दौरान वहां कोई कर्मचारी नहीं था जो गेट खोलता जिसके बाद वह पुरुष अस्पताल के अंदर से महिला अस्पताल पहुंची व्यवस्थाओं का जायजा लिया।