हरदोई: शाहजहांपुर ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर हुआ हादसा
Hardoi, Hardoi | Dec 18, 2024 लोनार थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी अमलेंद्र प्रताप सिंह हरदोई शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ यहां रहते थे।अमलेंद्र प्रताप सिंह शाहजहांपुर जनपद के ब्लॉक कांठ क्षेत्र के अमोरा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। बताया गया है कि बुधवार की सुबह घर से अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी करने के लिए शाहजहांपुर जा रहा थे।