हरदोई: तत्यौरा गांव के पास सड़क हादसे में घायल मजदूर की चौथे दिन अस्पताल में हुई मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी थी टक्कर
Hardoi, Hardoi | Dec 18, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के बगहा गांव निवासी गांगुली 14 दिसंबर को अपनी पत्नी नन्ही देवी व 1 वर्षीय पुत्री दिव्या को बाइक पर लेकर अपने साढू के यंहा लाला पुरवा निवासी रामजीवन के घर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था और वहां से वापस अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में कोतवाली शहर क्षेत्र के तत्यौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से यह हादसा हुआ।