हरदोई: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने ₹60 हजार का जुर्माना भी लगाया
Hardoi, Hardoi | Dec 18, 2024 चार वर्षीय मासूम से डिजिटली रेप और गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी को हरदोई की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 60 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने जुर्माने की धनराशि पीड़िता को अदा करने का भी आदेश दिया है।