कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम का सिलसिला जारी, ट्रक चालकों और यात्रियों को बढ़ी परेशानी
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर शनिवार को भी जाम का सिलसिला जारी रहा। जबलपुर बाजार के समीप दोनों लेन में ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण ट्रक चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जाम में फंसे ट्रक चालकों ने बताया की हम लोग सुबह से जाम में फंसे हुए हैं जाम कब तक क्लियर होगा कोई गारंटी नहीं है।