पटना ग्रामीण: नाला रोड में दुकानदारों ने सड़क जाम की, मजिस्ट्रेट खान ने असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया
मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार को असमाजिक तत्वों ने नाला रोड स्थित कई दुकानों में तोड़फोड़ की थी। इसे लेकर बुधवार को नाला रोड के सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद रखी और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे मजिस्ट्रेट खान भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है उन लोगों के खिलाफ FIR कर कार्यवाई की जाएगी।