पटना ग्रामीण: पटना में शकील अहमद के बेटे की आत्महत्या पर कांग्रेस नेत्री रंजीता रंजन ने दुख जताया
कांग्रेस नेत्री रंजीता रंजन ने कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे की आत्महत्या मामले पर दुख जताया है। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे रंजीता रंजन ने इस घटना को न्यू जनरेशन और सभी के लिए भी सबक बताया है कि आखिर इतने कम उम्र के बच्चे ऐसा कदम कैसे उठा लेते हैं। मौके पर उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद बताया है।