पटना ग्रामीण: पटना पहुंचे राहुल गांधी, समर्थकों की उमड़ी भीड़, हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट से निकले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना पहुंचे। जहां राहुल गांधी से मिलने के लिए उनके समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। कई समर्थक हाई सिक्योरिटी के बावजूद राहुल गांधी के गाड़ी के पास जाकर हाथ जोड़कर उनका स्वागत करते नजर आए। हालांकि राहुल गांधी को हाई सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट से ले जाया गया।