पटना ग्रामीण: श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वर्गीय जगलाल चौधरी की जयंती मनाई गई, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए
श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में बुधवार दोपहर 1:00 बजे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगलाल चौधरी की जयंती मनाई गई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। जयंती कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय जगलाल चौधरी के तस्वीर पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।