पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में एनडीए नेताओं का प्रेस कॉन्फ्रेंस, जिला सम्मेलन का तीसरा चरण कल से शुरू
जदयू कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12:00 एनडीए नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एनडीए के जिला सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि जिला सम्मेलन का तीसरा चरण 6 फरवरी से किशनगंज से शुरू किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान NDA के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।