पटना ग्रामीण: राहुल गांधी पटना पहुंचे, गर्दनीबाग स्थित कांग्रेस विधायक शकील अहमद के आवास पर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार की सुबह 11.30 बजे पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे कांग्रेस विधायक शकील अहमद खांके घर गए। शकील अहमद खान के के बेटे अयान ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली थी। राहुल गांधी शकील अहमद खां के आवास पर पहुंचने के बाद शोकाकुल परिवार से मिले। इस मुलाकात के दौरान शकील अहमद खां और उनकी पत्नी मौजूद थीं।