अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जनपद पंचायत में सम्मान समारोह आयोजित
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत मंडला के सभा कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष (सोनू) भल्लावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी एवं समाजसेवियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
अतिथियों ने वरिष्ठजनों के समाज निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों की भावनात्मक, स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रानी दुर्गावती महाविद्यालय, आर्ट्स कॉलेज बम्हनी एवं गर्ल्स कॉलेज के 35 एनएसएस स्वयंसेवकों ने वरिष्ठजनों के योगदान पर विचार रखे। आयुष विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रियंका धुर्वे व डॉ. दिलीप झारिया द्वारा 80 वरिष्ठजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयाँ वितरित की गईं। अतिथियों ने वरिष्ठजनों का तिलक वंदन कर शाल-श्रीफल से सम्मान किया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
8 views | Mandla, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026