पटना ग्रामीण: उड़ान योजना के तहत छोटे हवाई अड्डों का होगा विकास, पटना में बिहार कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए भी खुशखबरी
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 20 एजेंडों पर मुहर लगी है। मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में छोटे हवाई अड्डों को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 2025-26 में बिहार में दाल और तिलहन की सरकारी खरीद MSP पर शुरू की जाएगी। इससे किसानों को इन फसलों के उचित दाम मिलेंगे।