पटना ग्रामीण: पटना की सड़कों पर लगे 'बाबा साहब के अपमान पर माफी मांगों लालू प्रसाद' लिखे पोस्टर
पटना के सड़कों की दीवारों पर मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे से ही कई पोस्टर्स देखने को मिले। इन पोस्टर्स पर बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करने को लेकर लालू प्रसाद यादव से माफी मांगने की मांग की गई है। इस पोस्टर में सवाल उठाते हुए पूछा गया है कि 7 दिन हो गए लालू और तेजस्वी कब माफ़ी मांगेंगे। इसके अलावा इस पोस्टर पर एक क्यूआर कोड भी दिया गया है।