पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बोला हमला, कहा- जमाई, जीजा और मेहरारू आयोग का गठन हो
मंगलवार की दोपहर 12 बजे पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार में जीजा आयोग,जमाई आयोग बनाने के साथ साथ मेहरारू आयोग बनाने की भी मांग कर दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी,महंगाई,गरीबी है इसकी चिंता तो सरकार को नहीं है। देश के प्रधानमंत्री लोगों को राशन बांटकर खुश हो रहे हैं। शिक्षा,रोजगार,नौकरी इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए।