पटना ग्रामीण: पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आया कैदी हथकड़ी काटकर फरार, शौचालय के बाहर खड़े रहे हवलदार
पटना सिविल कोर्ट में फुलवारी जेल में बंद एक कैदी को पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन मंगलवार की सुबह करीब 10:45 बजे उसने शौच जाने का बहाना बनाया। कैदी को शौचालय ले जाया गया लेकिन हाथ में लगे हथकडी की रस्सी काटकर मौके से कैदी फरार हो गया। हवलदार ठगराम ने मामले की शिकायत पीरबहोर थाने में दर्ज कराई है।