पटना ग्रामीण: पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में गिरी ICU की फॉल सीलिंग, कांग्रेस ने कहा- PMCH खुद वेंटिलेटर पर है
पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच के आईसीयू से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। पीएमसीएचके आईसीयू की फॉल्स सीलिंग भरभरा कर गिर पड़ी। सोमवार की रात 11:30 बजे कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर के साथ ही कांग्रेस ने लिखा है भ्रष्टाचार हाई लेवल पर, अब खुद PMCH वेंटिलेटर पर है।