पटना ग्रामीण: चंदरपुर केनरा बैंक ATM से ₹165000 की धोखाधड़ी, चार अभियुक्त गिरफ्तार
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चंदरपुर में 29 जनवरी को केनरा बैंक के एटीएम से 165000 रुपए की धोखाधड़ी कर अवैध निकासी के मामले में संलिप्त चार अभियुक्तों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटना एसपी ईस्ट के. रामदास ने बुधवार शाम 6:07 बजे मामले की जानकारी दी है।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 14090 रुपए कैश,4मोबाइल,8 ATM कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किया गया है।