छठ महापर्व की तैयारियां
मुकेश कुमार बीहट
लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का महापर्व छठ अब दस्तक देने लगा है। घर-आंगन में साफ-सफाई, पूजन सामग्री की खरीदारी, बाजारों में बढ़ती चहल-पहल और छठ घाटों पर चल रही तैयारियों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन एवं पवित्र अनुष्ठान का शुभारंभ 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ होगा। इसके साथ ही व्रती पूरी श्रद्धा, निष्ठा, पवित्रता और नियम-संयम के साथ भगवान भास्कर की उपासना में लीन हो जाएंगी। छठ महापर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बरौनी प्रखंड ग्रामीण एवं शहरी इलाकों बरौनी प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सहित विभिन्न पिपरा देवस हाजीपुर असुरारी हवासपुर मिर्जापुर चंद सिंह दाहा गांवों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में सूप, दउरा, नारियल, केला, सेब, संतरा, गन्ना, ठेकुआ बनाने की सामग्री और अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी शुरू हो गई है। वहीं, घरों में व्रत से संबंधित तैयारियां की जा रही हैं। छठ की विशेषता है कि इसमें स्वच्छता और शुद्धता का विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि व्रती के घरों में साफ-सफाई से लेकर प्रसाद बनाने तककार्य पूरी सावधानी और पवित्रता के साथ किया जाता है। गढ़पुरा निवासी आचार्य पंडित प्रकाश मिश्र ने बताया कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार चतुर्थी तिथि गुरुवार की शाम 4:18 बजे से शुरू होकर शुक्रवार की शाम 6:24 बजे तक रहेगी। इसी तिथि में शुक्रवार को नहाय-खाय का विधान पूरा किया जाएगा। इस दिन व्रती नदी, तालाब अथवा अन्य जल स्रोतों में स्नान कर शुद्धता के साथ छठ व्रत का संकल्प लेंगी। इसके बाद घरों में अरवा चावल, मुंग दाल और कद्दू की सात्विक सब्जी तैयार की जाएगी। व्रती इसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत करेंगी। नहाय-खाय के साथ ही घरों में सात्विकता और धार्मिक अनुशासन का वातावरण बन जाएगा। खरना के प्रसाद के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास महापर्व के दूसरे दिन 14 नवंबर शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती सुबह से ही उपवास रखेंगी। दिनभर पूजा की तैयारियों के बाद शाम को स्नान कर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ की खीर और गेहूं के आटे की रोटी सहित पारंपरिक प्रसाद तैयार किया जाएगा। पूजा के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हो जाएगा। खरना का प्रसाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के बीच भी श्रद्धा के साथ वितरित किया जाएगा। मान्यता हैकि खरना के प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती पूरी निष्ठा से निर्जला व्रत का पालन करती हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा पहला अर्घ्य छठ महापर्व के तीसरे दिन 15 नवंबर रविवार को संध्याकालीन अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखते हुए शाम को सूप और दउरा में मौसमी फल, नारियल, गन्ना, ठेकुआ, चावल के लड्डू तथा अन्य पूजन सामग्री सजाकर छठ घाटों पर पहुंचेंगी। जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस दौरान घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देगी। दीपों की रोशनी, सजे हुए सूप-दउरा और व्रतियों की श्रद्धा से घाटों का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। गढ़पुरा प्रखंड के छोटी बागमती नदी, विभिन्न तालाब और पोखरों पर इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। छठ पर्व में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ समाज के लोग भी घाटों की व्यवस्था और पूजा की तैयारियों में सहयोग करते हैं। यह पर्व सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का भी संदेश देता है। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा महापर्व का समापन महापर्व के चौथे और अंतिम दिन 16 नवंबर सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।
व्रती अहले सुबह ही छठ घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा करेंगी। सूर्य की पहलीकिरण दिखाई देते ही जल में खड़े होकर दूध और पवित्र जल से अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास संपन्न होगा। पूजा-अर्चना के बाद व्रती पारण कर व्रत का समापन करेंगी। इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का महापर्व संपन्न हो जाएगा। नक्षत्रों का बन रहा विशेष संयोग . अविनाश शास्त्री.ने बताया कि इस बार छठ महापर्व के दौरान नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में तथा उदीयमान सूर्य को श्रवण नक्षत्र में अर्घ्य अर्पित करेंगी। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शनिवार की शाम 6:53 बजे से रविवार की रात 9:23 बजे तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा। सोमवार की सुबह इसी नक्षत्र में व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से कल्याणकारी माना गया है। छठ महापर्व में भगवान सूर्य को प्रत्यक्ष देवता मानकर उनकी आराधना की जाती है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और लोककल्याण की कामना से जुड़ा हुआ है।
बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोग इस महापर्व में भाग लेते हैं। छठ के पारंपरिक गीतों और लोक आस्था से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग जाता है। अब श्रद्धालुओं को नहाय-खाय के दिन का इंतजारहै। अब श्रद्धालुओं को नहाय-खाय के दिन का इंतजार है, जिसके साथ ही क्षेत्र में चार दिनों तक भक्ति, श्रद्धा और सूर्योपासना का विशेष माहौल देखने को मिलेगा।