सड़क हादसे का खौफनाक मंजरः अवध तिरहुत सड़क पर तेज रफ्तार बॉडीबंद गाड़ी ने टेंपो को मारी टक्कर, बच्ची समेत दो की दर्दनाक मौत; आधा दर्जन से अधिक घायल
फुलवरिया (बेगूसराय):
बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे फुलवरिया थाना क्षेत्र के अवध तिरहुत सड़क पर मालती गांव के निकट एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। पिपरा चौक की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बॉडीबंद गाड़ी (टक्कर मारकर मौके से फरार) ने सीएनजी टेंपो (गाड़ी संख्या: BR 09 PB 1465) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क पर तीन पलटी खाते हुए पलट गया, जिससे उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।
इस दर्दनाक हादसे में दो की मौत एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
श्राद्ध भोज खाकर रहे थे ग्रामीणलोग पिपरा चौक और पिपरा निवासी थे और एक श्राद्ध कर्म के भोज में सौकाहारा मैं शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मालती गांव के पास अज्ञात बॉडीबंद गाड़ी ने उनके टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया।
अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई दो की मौत
फुलवरिया थाना अध्यक्ष विजय साहनी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। थाना अध्यक्ष विजय साहनी, एसआई भरत राम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा तेघरा इंस्पेक्टर और चकिया (जगरा) एसडीपीओ कृष्ण कुमार भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों के त्वरित सहयोग से टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में दो लो मौत हो गईःपिता - स्वर्गीय राम प्रताप झा, के पुत्र गणेश झा निवासी -पिपरा देवस।
आयुषी कुमारी (उम्र 6 वर्ष), पुत्री चंदन राय, वार्ड नंबर 14, पिपरा।
घायलभीषण दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जो सभी पिपरा गांव के ही अलग-अलग टोलों के रहने वाले हैं। घायलों में शामिल हैं:लक्ष्मी कुमारी (उम्र 13 वर्ष), पिता - पुछो चौधरी
सूरज कुमार (उम्र 14 वर्ष), पिता - राजू चौधरी (वार्ड नंबर 14)
गोलू कुमार राय (उम्र 22 वर्ष), पिता -विकास राय
राजन कुमार उर्फ ठनठनिया, पिता - सांचो सिंह (वार्ड नंबर 10)
तथा अन्य कुछ अन्य लोग जिनका इलाज जारी हैस्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर बड़ी भूमिका निभाई। मौके पर मौजूद सहयोगकर्ताओं में मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू, मुकेश कुमार, राजेंद्र पोद्दार, अंजनी राय, शिक्षा के नेता रवि कुमार उर्फ बम-बम, पूर्व उप मुखिया प्रवीण कुमार, आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब, प्रवीण कुमार उर्फ संतोष कुमार, राहुल कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
पुलिस ने अज्ञात फरार बॉडीबंद गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है
Dandari, Begusarai | Nov 13, 2026