पखांजूर थाना क्षेत्र के ग्राम पी.व्ही. 32 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर विशालकाय अजगर दिखाई दिया।
बताया जा रहा है कि अजगर मुर्गी का शिकार करने के लिए घर में घुसा था। सुबह जब घरवाले सफाई कर रहे थे, तभी उनकी नजर अजगर पर पड़ी। विशाल अजगर को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि अजगर की लंबाई 10 फीट से भी ज्यादा हो सकती है।
अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, हालांकि गांव में अभी भी विशालकाय सांप को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।
.
.
#thelivenews #newsupdate #chhattisgarh #news #brekingnews
Kanker, Kanker | Sep 15, 2026