उजियारा अभियान के तहत कोरर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1410 नशीली टैबलेट जब्त
एंकर-
कांकेर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत कोरर पुलिस ने नशीली टैबलेट की तस्करी और खरीदी-बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने किशनपुरी स्कूल के पास कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ALPRAZOLAM की ALZOMAC-0.5 टैबलेट की 1410 नग, दो मोबाइल और बिक्री की नकदी बरामद की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 70 हजार 500 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को कोरर थाना क्षेत्र के किशनपुरी स्कूल के पास नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खरीददार शेख शादाब खान, हिमांशु साहू और वसीम खान के साथ बालोद से नशीली टैबलेट बेचने पहुंचे शेख सादिक अनस को पकड़ा गया।
आरोपियों के कब्जे से ALPRAZOLAM ALZOMAC-0.5 की 1410 टैबलेट, जिसका वजन करीब 183 ग्राम और कीमत करीब 25 हजा
Kanker, Kanker | Sep 15, 2026