इमलीपारा बाईपास पर फिर गौ माता का एक्सीडेंट, गौ सेवकों ने जताया विरोध
कांकेर। इमलीपारा बाईपास सड़क पर आज फिर एक गौ माता के सड़क हादसे में घायल होने की घटना सामने आई है। लगातार हो रहे सड़क हादसों में गौवंश की मौत को लेकर गौ सेवकों में आक्रोश है। गौ सेवकों के अनुसार, पिछले एक महीने में अब तक करीब 50 गौ माताओं की दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
लगातार हो रही गौवंश की मौतों को लेकर गौ सेवकों ने घटना स्थल पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया और सरकार से सड़क पर घूम रहे गौवंश की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की।
इस दौरान गौ सेवकों ने “जय गौ माता, जय नंदी महाराज” और “जय भोलेनाथ, जय शिव शंभू” के जयकारे लगाए।
#chhattisgarh #viralvideos #reelsinstagram #reels #shorts
Kanker, Kanker | Sep 15, 2026