कभी नक्सल प्रभावित रहें कोयलीबेड़ा में शिक्षा की नई अलख, मावा मोदोल लाइब्रेरी से युवाओं को मिलेगी सफलता की नई उड़ान!
जिला कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में कोयलीबेड़ा में निःशुल्क मावा मोदोल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक श्री विक्रम देव उसेंडी की उपस्थिति में शुरू हुई इस पहल से दूरस्थ अंचल के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
📖 लाइब्रेरी की खासियतें
✅ एक समय में 75 विद्यार्थियों के अध्ययन की सुविधा
✅ सुबह 9 से शाम 7 बजे तक पांच पालियों में संचालन
✅ CGPSC, बैंकिंग, पुलिस, शिक्षक एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की उपलब्धता
✅ निःशुल्क अध्ययन सुविधा
अब संसाधनों की कमी नहीं बनेगी सफलता की राह में बाधा। शिक्षा के माध्यम से दूरस्थ अंचल के युवाओं के सपनों को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल।
Kanker, Chhattisgarh | Oct 10, 2026