स्याना: तहसील क्षेत्र के ग्राम चांसी में पूर्व मंत्री ने चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का शुभारंभ किया, किया स्वागत
Siyana, Bulandshahr | Nov 6, 2026
तहसील क्षेत्र के ग्राम चांसी में पूर्व मंत्री राकेश त्यागी द्वारा चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र का फीता काट कर शुभारंभ किया गया। वहीं क्रय केंद्र के शुभारंभ पर मौजूद गन्ना किसानों ने त्यागी का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को त्यागी ने बताया कि ग्राम चांसी में रजबपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र के शुभारंभ से किसानों में खुशी व्याप्त है।