डुमरांव: नुआंव गांव के समीप टैंकर-मिक्सर मशीन से टकराई कार, दो की मौत, तीन गंभीर घायल, सड़क पर बिखरे शव
Dumraon, Buxar | Nov 7, 2026 जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नुआंव गांव के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर और सड़क निर्माण में लगी मिक्सर मशीन से जा टकराई।