आरा: पटाखे खरीदने निकले दरोगा के बेटे को जगदेवनगर के मकान में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में पटना रेफर
Arrah, Bhojpur | Nov 9, 2026 आरा में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नवादा थाना क्षेत्र के जगदेवनगर में 17 वर्षीय छात्र आर्यन कुमार को कथित तौर पर चार मंजिले मकान में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। वह खून से लथपथ और अर्धनग्न हालत में मिला। उसकी पीठ पर बेल्ट और डंडे के निशान थे, जबकि चेहरे और आंखों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। ब्रेन में अंदरूनी चोट की आशंका के बाद डॉक्टरों ने